आसनसोल नगर निगम के अस्थायी कर्मचारियों को नहीं मिल रहा नियमित वेतन, धरना देकर प्रदर्शन, काम बंद करने की चेतावनी
*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* आसनसोल नगर निगम के अस्थायी कर्मचारियों को पिछले दो महीने से नियमित रूप से पूरा वेतन नहीं मिल रहा है। महीने के अंत में पूरा वेतन नहीं मिलने से परेशान अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को आसनसोल नगर निगम पहुंचकर धरना दिया और विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जल्द पूरा वेतन नहीं मिलने पर काम बंद करने की भी चेतावनी दी है। बताया गया है कि आसनसोल नगर निगम में कुल करीब 5 हजार अस्थायी कर्मचारी हैं।इस दिन अस्थायी कर्मचारियों ने पिछले दो महीने से पूरा वेतन नहीं मिलने को लेकर कहा कि नियमित रूप से वेतन नहीं मिलने के कारण वे आर्थिक संकट में हैं।














प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने आसनसोल नगर निगम के नगर आयुक्त और सचिव से मुलाकात कर अपने बकाया वेतन का तत्काल भुगतान करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो वे काम बंद करने का फैसला ले सकते हैं।वहीं, नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को बताया कि वित्त विभाग में धन की कमी के कारण वेतन भुगतान में देरी हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही राशि उपलब्ध हो जाएगी और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि वे कर्मचारियों की समस्या से अवगत हैं और उनके वेतन भुगतान के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि जल्द उनका बकाया वेतन नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।






