ASANSOLDURGAPUR

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही दुर्गापुर के दंपति का नहीं मिल रहा कोई सुराग

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः* अचानक आई बाढ़ से नेपाल में तबाही मच गई है। बुधवार सुबह हुई इस भयावह आपदा के बाद से पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित तपोवन सिटी के निवासी एक दंपति लापता हैं।मंगलवार रात तक परिवार के सदस्यों से उनकी बातचीत हुई थी। लेकिन बुधवार सुबह से अचानक उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है।जानकारी के अनुसार, तपोवन सिटी के 52 नंबर, 9-डी टावर के निवासी अरिंदम गांगुली और उनकी पत्नी मौसुमी गांगुली नेपाल घूमने गए थे।पड़ोसियों के अनुसार, करीब 30 लोगों का एक ट्रैवलर ग्रुप कोलकाता से नेपाल गया था।

इनमें दुर्गापुर के छह लोग शामिल थे। वे 21 अगस्त को दुर्गापुर से रवाना हुए थे। इसके अगले दिन, 22 अगस्त को पर्यटकों का दल कोलकाता से नेपाल के लिए रवाना हुआ।बताया गया है कि मंगलवार रात भी इस दंपति की परिवार के सदस्यों से बातचीत हुई थी। यहां तक कि उनके सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट भी देखे गए थे। लेकिन बुधवार सुबह से फोन पर उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।घटना की जानकारी मिलने के बाद मालनदिघी फाड़ी की पुलिस तपोवन सिटी पहुंची।

पुलिस ने पड़ोसियों से बातचीत कर परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी ली।बताया गया है कि अरिंदम गांगुली और मौसुमी गांगुली डीवीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।नेपाल में आई इस भयावह आपदा के बीच इस्पात नगरी दुर्गापुर के दंपति से संपर्क टूट जाने के कारण परिवार और पड़ोसी चिंता में हैं।पुलिस प्रशासन की ओर से उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।दूसरी ओर, अभी तक पूरे राज्य से नेपाल गए 32 से अधिक लोगों का भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *