Asansol कार से 600 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद, 2 गिरफ्तार
नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन
बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol Latest News Updates) अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) को 30 अगस्त 2026 की रात एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।














गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीडी की टीम ने आसनसोल (उत्तर) थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालगंज-जुबली रोड पर स्थित रॉय मैदान के पास एक संदिग्ध मारुति सुजुकी अर्टिगा कार को रोका। वाहन की गहन तलाशी लेने पर उसमें से 600 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से कार सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नशीले पदार्थों के इस अवैध कारोबार के मुख्य स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े व्यापक तस्कर नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।


