Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol सोने की चेन छीनने वाले दो घंटे के भीतर गिरफ्तार

आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनने के मामले को महज दो घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों समेत चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है।

घटना 30 अगस्त को आसनसोल के एस. बी. गोराई रोड (पूर्व) इलाके में घटी। जानकारी के अनुसार, 76 वर्षीय एक वृद्ध महिला अपने घर के मुख्य द्वार के पास बैठी थीं। तभी एक अज्ञात व्यक्ति पानी मांगने के बहाने उनके पास पहुंचा और अचानक उनके गले से सोने की चेन झपटकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

घटना की शिकायत मिलते ही आसनसोल (दक्षिण) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो घंटे से भी कम समय में दोनों आरोपियों को दबोच लिया और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।

पूछताछ और आगे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छीनी गई चेन को खरीदने/रखने के आरोपी व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही छीनी गई सोने की चेन का एक हिस्सा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस बाकी सामग्री की बरामदगी और इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी रखे हुए है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *