बर्नपुर में नेताजी सुभाषचंद्र सेवा केंद्र का उद्घाटन, आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल में जुटीं अग्निमित्रा पाल
*बंगाल मिरर, बर्नपुर, राजा बंदोपाध्यायः* आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बर्नपुर के चित्रा मोड़ इलाके में नेताजी सुभाषचंद्र सेवा केंद्र की शुरुआत की गई। रविवार सुबह आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य की पुर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने फीता काटकर नेताजी सुभाषचंद्र सेवा केंद्र का उद्घाटन किया।













इस सेवा केंद्र के माध्यम से आम लोगों की विभिन्न परेशानियों और समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ऐसा बताया गया है।मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आम लोगों के साथ खड़े रहने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से ही इस सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है। क्षेत्र के लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर यहां संपर्क कर सकेंगे। उनकी समस्याओं के जल्द समाधान की व्यवस्था की जाएगी।


