ASANSOL

जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम रखने की मांग, आसनसोल में पश्चिम बर्धमान के डीएम को कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* पश्चिम बर्धमान जिला कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा की ओर से सोमवार को आसनसोल में पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी (डीएम) को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें देशव्यापी जनगणना में ओबीसी के लिए एक अलग कॉलम शामिल करने की मांग की गई है।ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए पश्चिम बर्धमान जिला ओबीसी चेयरमैन और अधिवक्ता राजेश्वर शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार पूरे देश में इस मुद्दे को उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से देश में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं।उन्होंने आगे कहा कि जनगणना में सामान्य तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए अलग-अलग कॉलम हैं, लेकिन ओबीसी के लिए कोई अलग कॉलम नहीं है।

ओबीसी देश की आबादी का लगभग 60 प्रतिशत और मतदाताओं का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा हैं। लेकिन सरकार के पास इस संबंध में कोई आंकड़ा नहीं है।अधिवक्ता शर्मा ने कहा कि सोमवार को राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष तथा ओबीसी विभाग की चेयरपर्सन डॉ. माया घोष के निर्देश पर डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम (डेवलपमेंट) को ज्ञापन सौंपा गया।

एडीएम ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि इसे उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा और आने वाले दिनों में जनगणना में ओबीसी को शामिल किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि यह मांग पूरी नहीं हुई तो राहुल गांधी के निर्देश पर हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *