KULTI-BARAKAR

MINIBUS ACCIDENT: मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी, महिला और बच्चा घायल



बंगाल मिरर, आसनसोल, कुल्टी: तेज बारिश के बीच मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में एक मिनीबस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर फाड़ी इलाके के टिनाकुड़ी से रानीगंज जा रही मिनीबस तेज बारिश के दौरान रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक एक मोटरसाइकिल बस के सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया।



बताया जा रहा है कि बस सड़क किनारे की नरम मिट्टी पर चली गई, जहां चालक का नियंत्रण पूरी तरह बिगड़ गया और मिनीबस पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही नियामतपुर फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मिनीबस को हटाया गया। दुर्घटना में घायल महिला और बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *