ASANSOL

आसनसोल में सड़क किनारे धंसाव, इलाके में दहशत, पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* आसनसोल के रेलपार इलाके में सुगम पार्क के पास बी.सी. राय रोड का एक हिस्सा शुक्रवार सुबह अचानक धंस गया। इस घटना से इलाके के निवासी और इस सड़क से आवागमन करने वाले लोग दहशत में आ गए।यह सड़क बेहद भीड़भाड़ वाली और व्यस्त है। इस सड़क से दिन-रात हजारों वाहन और लोग आवागमन करते हैं। अचानक सड़क के धंस जाने से लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क का यह हिस्सा धंस गया है। घटना की सूचना आसनसोल उत्तर थाना पुलिस को दी गई। साथ ही पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई।सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनकी ओर से धंस चुके स्थान को बैरिकेड लगाकर घेर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *