ASANSOLASANSOL-BURNPUR

बर्नपुर में विश्वकर्मा पूजा के उद्घाटन में मंत्री अग्निमित्रा पाल परिवहन कर्मियों से सरकार के साथ रहने की अपील

*बंगाल मिरर, बर्नपुर, राजा बंदोपाध्याय:* राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने शुक्रवार को बर्नपुर बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड में विश्वकर्मा पूजा का उद्घाटन किया। बस स्टैंड में बस कर्मचारी और टैक्सी स्टैंड में टैक्सी चालक मौजूद थे। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दोनों जगह दीप प्रज्वलित कर पूजा का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा पूरे धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। वर्तमान राज्य सरकार किसी भी समस्या को लंबित नहीं रखती, बल्कि उसका समाधान करती है। सरकार समाधान का दिखावा नहीं करती। हम चाहते हैं कि प्रत्येक समस्या का उचित समाधान हो।

इसी के लिए हम प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि टैक्सी चालक हों, बस चालक हों या टोटो और ऑटो चालक, यह सरकार प्रत्येक परिवहन कर्मी के साथ है। उन्हें होने वाली किसी भी परेशानी का उचित समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी राज्य को आगे ले जाना चाहते हैं। इसके लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *