CM Suvendu Adhikari का अंडाल एयरपोर्ट पर स्वागत
बंगाल मिरर, अंडाल: पुरुलिया दौरे पर जाने के क्रम में रविवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी विशेष विमान से अंडाल स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।इस दौरान पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी एस. पोंनमबलम और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणब कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी, दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय, दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण घोरुई और आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी भी एयरपोर्ट पहुंचे।









सभी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुरुलिया के लिए रवाना हो गए। पुरुलिया में वे कुड़मी समाज द्वारा आयोजित करम महा-समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।





