ASANSOL

Asansol B.B College छात्रों पर हमले के मामले में गिरफ्तारी की मांग, थाने के सामने प्रदर्शन, एबीवीपी ने जीटी रोड किया जाम

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः* आसनसोल के बीबी कॉलेज में छात्र-छात्राओं पर हुए हमले के विरोध और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आसनसोल दक्षिण थाने के सामने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के साथ ही थाने के सामने जीटी रोड भी जाम कर दिया गया। कार्यक्रम से पहले एबीवीपी समर्थक आसनसोल स्टेशन के सामने एकत्रित हुए। वहां से वे जुलूस निकालकर आसनसोल दक्षिण थाने के सामने पहुंचे।इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ओम प्रकाश मिश्रा ने बुधवार को कहा कि गत 21 सितंबर, सोमवार को आसनसोल के बीबी कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान बाहरी लोग वहां पहुंचे और छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की।

मारपीट की यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। घटना के बाद हमने कॉलेज के प्रिंसिपल को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके साथ ही आसनसोल दक्षिण थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। लेकिन इसके बावजूद अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।इसी के विरोध में बुधवार को आसनसोल दक्षिण थाने के सामने प्रदर्शन किया गया। हमारी मांग है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *