ऐतिहासिक जीत के बाद बीएमएस ने निकाली आभार रैली, सैकड़ों आईएसपी कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
*बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर*: सेल आईएसपी में वन प्लांट–वन यूनियन के तहत हुए ऐतिहासिक ट्रेड यूनियन चुनाव में मिली जीत के बाद भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) समर्थित बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ की ओर से आज भव्य आभार रैली का आयोजन किया गया।आभार रैली यूनियन कार्यालय से शुरू होकर बर्नपुर बस स्टैंड, ईरापुर थाना, स्टेशन रोड होते हुए त्रिवेणी चौक तक निकाली गई। रैली में सेल आईएसपी के बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं यूनियन कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।ज्ञात हो कि सेल आईएसपी में पहली बार वन प्लांट–वन यूनियन के तहत 24 सितंबर 2026 को ट्रेड यूनियन चुनाव आयोजित हुआ था।













चुनाव में भारतीय मजदूर संघ समर्थित बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ को कुल मतों का 62.5 प्रतिशत प्राप्त हुआ। चुनाव परिणाम के बाद बीएमएस समर्थित यूनियन आईएसपी में एकमात्र मान्यता प्राप्त (Single Recognised) यूनियन बनी।इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए आईएसपी के सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से यह रैली आयोजित की गई। इस अवसर पर कर्मचारियों के बीच लड्डू का वितरण भी किया गया।रैली के मुख्य आयोजकों में यूनियन के अध्यक्ष श्री अजय सिंह, महासचिव श्री संजीव बनर्जी, ठेका मजदूर यूनियन के महासचिव श्री संजीव प्रसाद, अध्यक्ष श्री महेश बनर्जी सहित यूनियन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सेल आईएसपी कर्मचारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष रूप से उत्साहपूर्ण बना दिया। यूनियन पदाधिकारियों ने इस जनसमर्थन के लिए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत कर्मचारियों के विश्वास और लोकतांत्रिक भागीदारी का परिणाम है।

