ASANSOLDURGAPUR

दुर्गापुर में नए कोर्ट भवन की बदहाल स्थिति निरीक्षण करने पहुंचे तीन विधायक

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्याय:* दुर्गापुर में नए कोर्ट भवन की बदहाल स्थिति का जायजा लेने सोमवार को तीन विधायक पहुंचे। इनमें दुर्गापुर पूर्व के चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय, दुर्गापुर पश्चिम के लक्ष्मण चंद्र घोड़ुई और रानीगंज के विधायक पार्थ घोष शामिल थे।इस दिन वे अदालत के वकीलों के साथ नए कोर्ट भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। भवन का गेट खोलते ही वहां सांप घूमते हुए दिखाई देने का आरोप है। अंदर जाने पर विभिन्न हिस्सों में पानी जमा हुआ नजर आया।निरीक्षण के दौरान देखा गया कि जमा पानी के कारण नए कोर्ट भवन के महंगे फर्नीचर खराब हो रहे हैं। इसके अलावा भवन के विभिन्न हिस्सों से प्लास्टर के टुकड़े गिरने की तस्वीरें भी सामने आईं।

इससे नए कोर्ट भवन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।विधायकों का कहना है कि पुराने कोर्ट भवन की वर्तमान स्थिति बेहद खराब है। किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। ऐसी स्थिति में ही वकीलों को काम करना पड़ रहा है, जो बेहद परेशानी भरा है।विधायकों ने कहा कि वकीलों को काफी मुश्किलों के बीच काम करना पड़ रहा है। हम राज्य की मुख्यमंत्री और कानून मंत्री से मुलाकात कर अनुरोध करेंगे कि जल्द से जल्द नए कोर्ट भवन को आम लोगों और वकीलों के इस्तेमाल के लिए खोलने की व्यवस्था की जाए। इससे सभी को सुविधा होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *