NH-19 पर वाहन में लगी भीषण आग, 45 मिनट तक जाम
बंगाल मिरर, अंडाल: अंडाल थाना क्षेत्र के जेके रोपवे के पास शनिवार दोपहर करीब 2 बजे NH-19 पर एक खराब वाहन के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से काला धुआं निकलने लगा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।बताया गया कि सड़क किनारे खराब पड़े वाहन की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक केबिन से आग निकलने लगी और कुछ ही देर में आग ने वाहन के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।सूचना मिलते ही अंडाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रानीगंज दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।









हालांकि तब तक वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।आग के कारण NH-19 पर दोनों दिशाओं में यातायात प्रभावित हुआ और कोलकाता-दिल्ली मार्ग पर लंबा जाम लग गया। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।






