बंजमिहारी कोलियरी दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे बाराबनी विधायक अरिजीत राय
बंगाल मिरर, सालानपुर* : बंजमिहारी कोलियरी दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गोत्सव में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए बाराबनी के भाजपा विधायक अर्जित राय पहुंचे। इस दौरान पूजा कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विधायक अरिजीत राय ने पूजा पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा की भव्यता एवं सुंदरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बंजीमिहारी कोलियरी की दुर्गा पूजा के बारे में उन्होंने काफी कुछ सुना था। यहां तैयार किया गया पंडाल और मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा इस्कॉन मंदिर की याद दिलाती है। इसकी कलात्मक सजावट और भव्य स्वरूप बेहद सुंदर है।











उन्होंने आगे कहा कि इस दुर्गा पूजा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आकर्षित होते हैं। बंजीमिहारी कोलियरी की यह पूजा अपनी भव्यता और आकर्षक सजावट के कारण क्षेत्र में विशेष चर्चा का विषय बनी हुई है। दुर्गा पूजा समिति सचिव शैलेंद्र सिंह व वैद्यनाथ मांझी सहित सभी सदस्य व स्थानीय ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।




