Tuesday, September 22, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, September 22, 2026
Bengal Mirror
ASANSOL

सीके रेशमा ने कहा वार्ड में किए रिकॉर्ड कार्य जनता फिर देगी आशीर्वाद

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 23 से तृणमूल कांग्रेस ने इस बार सीके रेशमा रामाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है सीके रेशमा रामाकृष्णन द्वारा बीते कार्यकाल में किए गए कार्य को देखते हुए उन्हें पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है वह विकास कार्यों के साथ ही विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रियता के साथ जुड़ी रहती है विभिन्न आयोजनों में जनता के मदद के लिए आगे आती है

नामांकन केंद्र में फार्म लेने पहुंची सीके रेशमा ने कहा कि उन्होंने बीते 5 साल में वार्ड में विकास के लिए जो भी संभव हुआ किया उन्होंने अपने दायित्व का शत-प्रतिशत निर्वहन किया है उन्हें पूरा विश्वास है कि वार्ड की जनता फिर उन्हें आशीर्वाद देगी। उन्होंने उम्मीदवार बनाने के लिए तृणमूल नेत्री ममता बनर्जी राज्य के मंत्री मलय घटक के प्रति आभार प्रकट किया गौरतलब है कि सीके रेशमा एनयूएलएम प्रभारी रही थी उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काफी कार्य किया अपने वार्ड में रिकॉर्ड विकास कार्य किया है वही पर्व त्यौहार में हर समय लोगों की मदद के लिए खड़ी रहती है इसके अलावा वह अपनी आवाज और रामाकृष्णन फाउंडेशन की ओर से भी लगातार सामाजिक कार्य करती रहती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *