Saturday, August 1, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Saturday, August 1, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLASANSOL-BURNPUR

BREAKING : BURNPUR ज्वेलरी शॉप में हथियार की नोक पर लूट

बंगाल मिरर, कुमार पप्पू, आसनसोल: BREAKING : BURNPUR ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट। सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने बर्नपुर के ध्रुवडंगाल इलाके में रेलवे क्रॉसिंग के निकट सरत पल्ली स्थित ओम ज्वेलर्स में धावा बोलकर दुकानदार की पिटाई कर गहने लूटकर फरार हो गए घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है

बताया जाता है कि ग्राहक बनकर 4 लुटेरे आए थे उनके पास हथियार था उन लोगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार की पिटाई की उसके बाद गहने लूटकर फरार हो गए घटना के बाद पुलिस मौके पर आई पूर्व पार्षद बबीता दास पहुंची घायल दुकान मालिक मिला इसके लिए जिला अस्पताल ले जाया गया उसने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री के लिए उसने करीब 10 किलो चांदी के गहने और 15 भरी सोने के गहने बंधक रखने के लिए रखे हुए थे वही ₹100000 नगद भी था लुटेरे सभी लेकर फरार हो गए

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *