Thursday, July 23, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, July 23, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Railpar में पिटाई से घायल सूरज की मौत, 6 गिरफ्त में, बाकी की तलाश

सूरज के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : युवकों के बीच बीते 25 दिसंबर को हुए विवाद में पिटाई से जख्मी युवक की गुरुवार को मौत हो गई। मृतक का नाम सूरज बरनवाल उर्फ अमन (20) है। उसका घर आसनसोल उत्तर थाने के रेलापर के बरुआ बैरक इलाके में है। बताया जाता है कि बीते 25 दिसंबर की शाम को युवकों के एक समूह ने घर के बाहर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। गंभीर हालत में परिजनों ने युवक को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की गुरुवार सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक को 25 दिसंबर की रात दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय अमन के स्वजनों ने अस्पताल प्रशासन को सूचना दी कि उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, इसलिए वह घायल हो गया। दो दिन बाद अमन के परिवार के सदस्यों ने अस्पताल के अधिकारियों को बताया कि यह कोई दुर्घटना नहीं हुई थी। कुछ युवकों ने अमन को लोहे की रड और डंडों से पीटा था। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था। तत्काल, दुर्गापुर के निजी अस्पताल के अधिकारियों ने स्थानीय एनटीपीएस या न्यू टाउनशिप पुलिस स्टेशन को सूचित किया। वहां से आसनसोल उत्तर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को 28 दिसंबर को युवक की मां से पूरी घटना की लिखित शिकायत मिली। पुलिस उस शिकायत के आधार पर 6 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस अभी भी कई लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने युवक की मां की लिखित शिकायत के आधार पर शुरू में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था। लेकिन गुरुवार को युवक की मौत हो जाने के कारण मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 जोड़ने के लिए आसनसोल कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। पुलिस के मुताबिक घटना की जांच शुरू कर दी गई है। छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *