Asansol : अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित
बंगाल मिरर, आसनसोल : शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को एक बार फिर से जोरदार तरीके से अभियान चलाने की तैयारी की गई थी। वहीं इस बार बीएनआर से जुबली ब्रिज के अलावे गिरिजा मोड़ तक भी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है। बीएनआर से जुबली के रास्ते में कुछ दिन पहले भी कार्रवाई की गई थी। बीएनआर से गिरिजामोड़ तक 50 दुकानदारों को नोटिस भी थमाया गया था। इसके बाद माइकिंग भी की गई। इन दोनों कार्रवाई के बाद शुक्रवार को कार्रवाई काफी जोरदार होनवाली थी।













लेकिन कल शाम अचानक निगम सचिव द्वारा निर्देश जारी किया गया कि फिलहाल अपरिहार्य कारणों से अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित किया जा रहा है। माना जा रहा है कि माध्यमिक परीक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, वहीं पुलिस भी परीक्षा को लेकर व्यस्त है। ऐसे में संभावना है कि अतिक्रमणकारियों को फिलहाल कुछ दिनों की राहत मिल गई है
- दो दशक से अधिक की सेवाओं के बाद शिक्षक मोहम्मद वजीहुद्दीन जमाल की सम्मानपूर्वक विदाई
- गो हत्या बंद करने एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने हेतु 27 को देश के प्रत्येक जिलाधिकारी को ज्ञापन
- Burnpur Midtown क्लब ने पूर्व महासचिव श्रीकांत प्रसाद साह की सदस्यता की समाप्त
- बराकर के गौरांग मंदिर में पूजा-अर्चना की राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री नदियाचांद बाउरी ने
- राज्य विधानसभा में गुंडा दमन विधेयक पारित लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने की आशंका : मीनाक्षी मुखर्जी


