Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL-BURNPUR

Breaking : पुलिस के निजी वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका !

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: Breaking : पुलिस के निजी वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी । हीरापुर थाना अंतर्गत भूतनाथ मंदिर के निकट एक युवक का शव मिलने से आज शाम सनसनी फैल गई मृतक की पहचान चौरंगी फाड़ी के निजी वाहन चालक शुभम सिंह के रूप में हुई है। मृतक का घर बर्नपुर में ससुराल के पास है। वह बीते 16 अप्रैल से लापता था।

घटना की खबर पाकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष अनूप माजी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे । पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया बताया जाता है कि 16 अप्रैल से लापता वाहन चालक की बाइक कल ही पुलिस को मिली थी और आज उसका शव मिला।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *