Tuesday, August 11, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, August 11, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

Abhishek Banerjee आएंगे 16 को, पंचायत उम्मीदवारों की सूची बनेगी कोलकाता से : मलय घटक

बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी 16 मई को जन संयोग यात्रा करने के लिए पश्चिम बर्दवान जिले में आ रहे हैं. कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक ने रविवार को आसनसोल के राहलेन मोड़ में पार्टी की बैठक में यह बात कही. इस दिन मंत्री मलय घटक ने कहा कि अभिषेक बनर्जी वह 16 मई को पश्चिम बर्दवान जिले में आ रहे हैं। वह रात भर बाराबनी में रहेंगे। इसीलिए इस दिन एक बैठक आयोजित की गई है।

इस बैठक में मंत्री मलय घटक के अलावा पश्चिम बर्दवान जिले के तृणमूल नेता भी मौजूद थे। साथ ही मंत्री मलय घटक ने कहा कि पंचायत चुनाव में कोलकाता से उम्मीदवारों की सूची बनाई जाएगी. यहां तक कि उम्मीदवार का पर्चा भी कोलकाता से आयेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही कहा था कि पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची बनाई जाएगी। इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर अभिजीत घटक मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी आदि उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *