गुदड़ी के लाल : पिता करते हैं कपड़ों की फेरी, बेटा बना जिला टॉपर
बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी : पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा पर्षद द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक परीक्षा का परिणाम बुधवार की सुबह 10 बजे घोषित किया गया। पश्चिम बर्दवान जिला में बराकर आदर्श विद्यालय उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र देविंद्र कुमार साव ने जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही हिंदी माध्यम में देखा जाए तो वह जिले का टॉपर है बराकर आदर्श विद्यालय स्कूल के शिक्षकों के द्वारा देविंद्र कुमार साव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। देवेंद्र ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मन में दृढ़ निश्चय हो तो लक्ष्य प्राप्त करने में कोई भी मुश्किल बाधा नहीं दे सकती है













इस दौरान देविंद्र को परिवार एवं दोस्तों के द्वारा मिठाईयां खिला कर शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। ज्ञातव्य हो कि देवेंद्र कुमार साव के पिता अरविंद कुमार साव कपड़ों की फेरी कर अपने घर का भरण पोषण करते हैं। देवेंद्र कुमार साव ने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि यूपीएसी की पढ़ाई कर उच्च स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता का नाम रौशन करना चाहता हूं।
- Asansol : क्या सताने लगा गिरफ्तारी का डर ? शुरू हुआ इस्तीफा का दौर ! चैताली बोलीं आश्चर्य नहीं
- सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा के पांच पोकलेन से अवैध बालू खनन
- टीएमसी के ‘नेता को बीजेपी नेता अभिजीत राय ने हरा गुलाल लगाकर खदेड़ा
- हिंसा के आरोपी टीएमसी नेता समेत दो को दिनदहाड़े कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, सनसनी
- দুর্গাপুরে চাঞ্চল্য প্রকাশ্যে দুই যুবককে গাড়িতে তুলে নিয়ে যাওয়ার অভিযোগ


