Asansol : सीपी से मिला चैंबर प्रतिनिधिमंडल, दिये अहम सुझाव
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी से मिला। पुलिस कमिश्नर को आसनसोल में चेंबर की ओर से गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा, अध्यक्ष ओम बगड़िया, सलाहकार नरेश अग्रवाल, मुकेश तोदी, बिनोद केडिया मौजूद थे।













चैंबर सचिव शंभूनाथ झा ने कहा कि पुलिस आयुक्त से अनुरोध किया कि साइबर अपराध रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलायें। इसके साथ ही दुर्गापूजा को देखते हुए आसनसोल बाजार के फुटपाथ में होने वाले अपराध को रोकने के लिए फुटपाथ के दुकानों को व्यवस्थित करने का अनुरोध किया। जिसमें आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स एवं फुटपाथ के दुकानदार आपका सहयोग करेंगें । बैंकों एवं ज्वेलरी के दुकानदारों के साथ एक उनके सुरक्षा बैठक की जाये।
दुर्गापूजा के दौरान अन्य प्रदेशों से खरीदारी करने आने वाले परिवार के वाहन को ज्यादा परेशान ना किया जाय । इन विषयों पर पुलिस कमिश्नर से सकारात्मक बातें हुई है हमें उम्मीद है इस बार दुर्गापूजा में अपना बिजनेस और भी अच्छा करेंगे आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स का हर समय प्रयास रहता है कि व्यापारी ठीक से अपना बिजनेस कर सके और प्रशासन को भी पूरा सहयोग करें।
- আসানসোলে চার দিনের বাংলা সংগীত মেলা শুরু ১৮ জুন বিকেলে
- আসানসোল পুরনিগমের সচিব বদল
- Asansol बहन की जान लेने की कोशिश करने वाले भाई को 10 साल की कठोर सजा
- उद्योग विकास और पुनर्जीवन पर उद्योगपतियों के साथ मंत्री अजय कुमार पोद्दार की बैठक
- बाराबनी का टीएमसी नेता पिंटू सिंह गिरफ्तार



