स्वर्गीय मोहिनी देवी शर्मा मेमोरियल शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : स्वर्गीय मोहिनी देवी शर्मा मेमोरियल शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का बर्नपुर कल्पतरु सब पेयेछिर आसर की तरफ से त्रिबेनी मोड़ से सटे मैदान में आज उद्घाटन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन आसर का झंडा फहराकर कबूतर उड़ाकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया यह शिविर आगामी 24 तारीख तक चलेगा। यहां स्वर्गीय मोहिनी देवी शर्मा के पुत्र विशिष्ट उद्योगपति एवं समाजसेवी शंकरलाल शर्मा, पार्षग गुरमीत सिंह, सिख वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़ पूर्व पार्षद श्रवण साह, म समाजसेवी फिरोज खान, एफके सुनीता देवी आसनसोल व बर्नपुर के प्रमुख लोग मौजूद थे।














इस संबंध में आसर से जुड़े बिरजू दास ने बताया कि यह शिविर पिछले 28 वर्षों से यहां आयोजित किया जा रहा है और इसमें आसनसोल सब डिवीजन के 35 स्कूलों के लगभग 2000 बच्चे भाग ले रहे हैं. यह शिविर अगले 7 दिनों तक जारी रहेगा. उन्होंने ईसको अधिकारियों और प्रशासन के अधिकारियों से अनुरोध किया कि चूंकि इस शिविर में कई लड़कियां भी भाग ले रही हैं, इसलिए यहां शौचालय की व्यवस्था की जाए तो बेहतर होगा ।
- Amit Shah : भाइपो को CM नहीं बनने देंगे “घुसपैठिया मुक्त बंगाल” का दिया नारा
- কুলটির সভা থেকে আক্রমণ মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়কে অনুপ্রবেশকারী মুক্ত ” বাংলা” করার ডাক অমিত শাহের
- ECI का नया फरमान, BIKE चलानी है तो पढ़ें निर्देश वरना होगी परेशानी
- Paschim Bardhaman 9 Assembly कितने बूथ, वोटर, क्या है आयोग का निर्देश जानें एक क्लिक पर
- RAILPAR ACCIDENT : सियासत गरमाई, TMC – BJP में आरोप प्रत्यारोप, AIMIM ने मांगी जांच, उछला तहसीन घोटाला

