Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Vaibhavi Tiny Tots के उत्पात में बच्चों ने बिखेरा जलवा

बंगाल मिरर, आसनसोल  : शुक्रवार को आसनसोल के रवींद्र भवन में द वैभवी फाउंडेशन संचालित वैभवी टाइनी टॉट्स, वर्ल्ड क्लास प्ले स्कूल का वार्षिक उत्सव उत्पात 2024 मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हें- मुन्हें छात्र और छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल को पुष्पा बागड़ी ने सम्मानित किया।रंगारंग कार्यक्रम में लगभग 400 नन्हे मुन्ने हिस्सा लिए थे। जिसमें 200 बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर वीके ढल, पवन गुटगुटिया, हरि नारायण अग्रवाल, अनिल जालान, मोनिंदर कुंद्रा, स्कूल के प्रबंधक जगदीश बागड़ी, संत विंसेंट स्कूल के प्रिंसिपल रवि विक्टर, बीआरएस के वाइस प्रिंसिपल मिस स्वीटी, पूर्व पार्षद आशा शर्मा,मधु डुमरेवाल,स्कूल बोर्ड सदस्य पुष्पा बागड़ी, अंजुल बागड़ी, शिखा बागड़ी, नवनीत बागड़ी, सत्यजीत बागड़ी सहित स्कूल के शिक्षिकाएं अभिभावक उपस्थित थे।

मौके पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया, प्रदर्शन मन मोह लेने वाला था। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि यह बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं और इस उम्र में इन बच्चों को जिस तरह ढाला जायेगा। वह उस तरह ही ढलेंगे और यह स्कूल इन बच्चों के आने वाले भविष्य को सींचने व संवारने का काम कर रही है। उन्होंने स्कूली छात्र और छात्राओं के अभिभावकों के यह अपील भी की कि वह भी अपने बच्चों का साथ दें। उनकी अच्छी शिक्षा दिक्षा लेने में उनका सहयोग करें। ठीक उस तरह जिस तरह उनके स्कुल के शिक्षक करते हैं। तभी जाकर हमें आने वाले समय में एक अच्छा भविष्य मिल पाएगा और इस देश की और भी तरक्की हो पाएगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *