Saturday, July 11, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Saturday, July 11, 2026
Latest:
Bengal Mirror
KULTI-BARAKAR

शबनम की मौत का कौन जिम्मेदार ?

बंगाल मिरर, कुल्टी : आसनसोल नगर निगम के 67 नंबर वार्ड अंतर्गत तक कुल्टी इलाके के आरा डंगाल मदरसा रोड में शबनम खातून नामक एक महिला की लाश घर में फंदे से लटकता हुआ  मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं घटना के बाद शबनम का पति रिजवान और सास शहजादी फरार हैं।  शबनम के एक साल के बच्चे का और रो-रो कर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शबनम और रिजवान की 2023 में शादी हुई थी पहले कुछ समय सब कुछ ठीक था । लेकिन उसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी लोगों का आरोप है कि रिजवान शबनम के साथ मारपीट करता था उसको खाना भी नहीं देता था। गुरुवार देर रात शबनम का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया लोगों ने प्रशासन से मांग की की इस मौत के पीछे के असली कारण का पता लगाया जाए और अगर कोई दोषी है, तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *