Friday, September 11, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, September 11, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेल के आरोपी को नहीं मिली बेल

बंगाल मिरर, आसनसोल:  आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने रेलपार से यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल के मामले में  गिरफ्तार इमरान शेख को  रिमांड पूरी होने के बाद आज आसनसोल कोर्ट में पेश किया जहां न्यायाधीश ने उसकी जमानत याचिका रद्द कर न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। ‌इमरान पर एक छात्र  का यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल करने का आरोप है। इससे परेशान होकर सुदीप ने आत्महत्या कर ली थी।

आसनसोल रामकृष्ण मिशन के नौवीं कक्षा के एक छात्र की आत्महत्या के मामले में सनसनीखेज जानकारी और आरोप सामने आने के बाद मृतक के परिवार ने ये आरोप लगाए और इस मामले को लिखित रूप में आसनसोल उत्तरी थाने में शिकायत की थी।

आरोप है कि आसनसोल के रेलपार इलाके के एक युवक ने छात्र को सड़क से जबरन उठाकर उसका यौन उत्पीड़न किया था। इस घटना की तस्वीरें उस युवक ने अपने मोबाइल फोन में रखी थीं। बाद में, इन तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह छात्र से ब्लैकमेलिंग और पैसे वसूलने लगा।


परिवार का दावा है कि इसी डर के कारण छात्र ने आत्महत्या जैसा चरम कदम उठाया। लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद आसनसोल उत्तरी थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस छानबीन कर रही है, जो फरार बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, 29 मई को आसनसोल के अपने घर से नौवीं कक्षा के छात्र सुदिप माजी का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *