Asansol : टैक्स में मिलेगी छूट, जानें कब कहां लगेंगे कैंप
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स और लाइसेंस संग्रहण को बढ़ावा देने के लिए 4 जुलाई 2025 को एक विशेष आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न चैंबर कार्यालयों के साथ ही बोरो कार्यालयों में भी कैंप चलेंगे। इस दौरान 2024-25 और 2025-26 के होल्डिंग टैक्स पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं ट्रेड लाइसेंस 15 साल के लिए दिया जायेगा। आसनसोल चैंबर आफ कामर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने अपील किया कि सभी इस कैंप में व्यवसायी आये और इसका लाभ उठायें।














शिविर की तारीख और स्थान:
– 9-11 जुलाई 2025: रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफिस, रानीगंज
– 15-16 जुलाई 2025: जामुरिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफिस, अप्पन बिल्डिंग (ओप्प. एसबीआई बैंक), जमुरिया
– 10-11 जुलाई 2025: आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन, मुर्गासोल, जीटी रोड, आसनसोल
– 8-10 जुलाई 2025: नियामतपुर मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, नियामतपुर
– 10-11 जुलाई 2025: बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफिस, बराकर
– 15-16 जुलाई 2025: बराकर (बेगुनिया) चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफिस, बराकर
– 7-8 जुलाई 2025: नियामतपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स, सूर्य मंदिर, न
यह आदेश आसनसोल नगर निगम के मेयर द्वारा जारी किया गया है और इसे आयुक्त, अध्यक्ष, डिप्टी मेयर, सचिव, एमएमआईसी, बरो चेयरमैन/चेयरपर्सन, ऑफिस सुपरिंटेंडेंट, असिस्टेंट इंजीनियर, टैक्स एंड लाइसेंस प्रभारी सहित विभिन्न अधिकारियों को सूचित किया गया है।

