ASANSOL

ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री बनेगी : दासू

बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर आज शिल्पांचल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आसनसोल जीटी रोड स्थित टीएमसी कार्यालय में प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासू के नेतृत्व में ध्वजारोहण कर केक काटा गया।प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासू ने कहा कि 2026 में बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विरोधी चाहे कितना ही प्रयास क्यों न कर लें एक बार फिर बंगाल में ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री बनेगी और विपक्ष का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

आसनसोल के राहा लेन इलाके में स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मंत्री मलय घटक चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एम एम आई सी गुरुदास चटर्जी रबीउल इस्लाम सहित टीएमसी के अन्य नेता पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद थे। यहां सबसे पहले पार्टी का झंडा लहराया गया इसके उपरांत 1998 से लेकर अभी तक टीएमसी के जिन कार्यकर्ताओं ने शहादत दी थी उनको याद किया गया उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । यहां छोटे-छोटे बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। यहां टीएमसी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटा गया ।

इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि 1998 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी का गठन हुआ था ममता बनर्जी और टीएमसी से जुड़े सभी लोगों का एक ही मकसद था कि 34 सालों के वामपंथी शासन से बंगाल को मुक्त करना है ममता बनर्जी पर 2011 से पहले कई बार हमले हुए उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार 2011 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में परिवर्तन हुआ उन्होंने कहा कि बंगाल में परिवर्तन के बाद जो विकास हुआ है वह पिछले 34 सालों में बंगाल ने नहीं देखा ममता बनर्जी द्वारा लगभग 100 जन कल्याणकारी परियोजनाएं चलाई जाती हैं जिसका लाभ बंगाल के सभी लोगों को चाहे वह किसी भी धर्म जाति के क्यों ना हो उन्हें मिलता है उन्होंने कहा कि आज बंगाल में लोगों का चौतरफा विकास हो रहा है महिलाएं सुरक्षित हैं और इसका सीधा लाभ लोगों के आम जिंदगी पर पड़ रहा है उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी द्वारा जो जनकल्याणकारी परियोजना शुरू की गई है उनसे बंगाल का हर व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *