संवेदनशील इलाकों में पहुंचे डीएम -सीपी, भयमुक्त होकर मतदान की अपील
बंगाल मिरर, रानीगंज : पश्चिम बर्धमान के 52 संवेदनशील इलाकों में पिछले तीन चुनाव (2021, 2023 और 2024) के दौरान हिंसा और तनाव की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने व्यापक निगरानी और जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार और जिलाधिकारी एस. पुन्नाबलम ने केंद्रीय बल (CAPF) के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।














जामुड़िया के श्रीपुर, बोगरा, शिवडांगा सहित कई इलाकों और रानीगंज के जेमेरी व चलबलपुर में जाकर अधिकारियों ने मतदाताओं से संवाद किया और माइक के जरिए उन्हें निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही टोल-फ्री नंबर 1950 जारी कर बताया गया कि किसी भी प्रकार की धमकी, दबाव या मतदान में बाधा की शिकायत यहां की जा सकती है, जिसे पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ।
वहीं पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई होगी, बिना किसी राजनीतिक पक्षपात के।इस अभियान के दौरान लोगों ने चुनाव से जुड़े नियमों और अधिकारों की जानकारी भी ली। अब देखना होगा कि प्रशासन की यह पहल कितनी प्रभावी साबित होती है और मतदाता कितने निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाते हैं।

