तृणमूल के स्टार प्रचारकों का धुआंधार प्रचार
बंगाल मिरर, आसनसोल: पश्चिम बंगाल में रविवार को चुनावी माहौल पूरी तरह स्टार प्रचारकों के नाम रहा। तृणमूल कांग्रेस ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें फिल्म और खेल जगत के सितारों ने जमकर रंग जमाया।कुल्टी विधानसभा में तृणमूल प्रत्याशी अभिजीत घटक के समर्थन में सांसद Yusuf Pathan ने विशाल रोड शो किया। हसनपुर से कुल्टी स्टेशन तक निकले इस जुलूस में भारी भीड़ उमड़ी।














“ममता बनर्जी जिंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। लोगों में उत्साह इतना था कि कई लोग सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए उमड़ पड़े।वहीं पांडवेश्वर में अभिनेत्री Srabanti Chatterjee ने तृणमूल प्रत्याशी नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के समर्थन में रोड शो कर माहौल गरमा दिया। गाइघाटा मोड़ से हरिपुर बाजार तक निकले इस मेगा शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सड़कों और घरों की छतों तक लोगों की भीड़ नजर आई और “खेला होगा” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।इसी तरह बाराबनी विधानसभा के सालानपुर क्षेत्र में अभिनेत्री Rittika Sen ने तृणमूल उम्मीदवार विधान उपाध्याय के समर्थन में दो बड़े रोड शो किए।
अल्लाडी से कालीपाथर और लेफ्ट बैंक मोड़ से देंडुआ तक निकले इन जुलूसों में भारी भीड़ देखने को मिली। आदिवासी समुदाय के प्रति सम्मान जताते हुए उन्होंने सिधु-कानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।कुल मिलाकर, रविवार को तृणमूल कांग्रेस ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्टार प्रचारकों के जरिए ताकत का प्रदर्शन किया। भारी भीड़ और जनसमर्थन ने यह संकेत दिया कि पार्टी चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

