ASANSOL

Asansol : मातृशक्ति फॉर्म भरवाने के दौरान बवाल, भाजपा कर्मियों पर हमले का आरोप

बंगाल मिरर, आसनसोल, पश्चिम बंगाल। चुनावी माहौल के बीच आसनसोल के लालबंगला इलाके में हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि मातृशक्ति फॉर्म भरवा रहे उसके कर्मियों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।घटना आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 की बताई जा रही है। भाजपा के अनुसार, स्थानीय टीएमसी काउंसलर श्याम सोरेन के नेतृत्व में 20 से 22 लोगों ने अचानक पहुंचकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया।इस हमले में भाजपा कर्मी तेज प्रताप सिंह के साथ मारपीट की गई। वहीं, एक महिला कार्यकर्ता राखी हांसदा के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया और उनके कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है।

भाजपा का यह भी कहना है कि हमलावरों ने पार्टी का प्रचार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए टीएमसी पर हिंसा की राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है, जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है।

भाजपा ने इस मामले में आसनसोल नॉर्थ थाने में शिकायत कराई है। घटना के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *