Friday, September 11, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, September 11, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Dry Day 4 दिन का, शराब की दुकानों पर ताला, सुरा प्रेमियों की परेशानी बढ़ी

बंगाल मिरर,‌ आसनसोल : मतदान से चार दिन पहले ही आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया है। रविवार देर रात जारी इस आदेश के बाद सोमवार सुबह से ही पश्चिम बर्धमान जिले की सभी शराब की दुकानें बंद रहीं। इससे सुरा प्रेमियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, पहले चुनाव आयोग और राज्य आबकारी विभाग की ओर से मतदान से 48 घंटे पहले शराब की दुकानें बंद रखने का निर्देश था। लेकिन रविवार रात अचानक इस नियम में बदलाव कर इसे 96 घंटे यानी चार दिन पहले से लागू कर दिया गया। सोमवार सुबह जब लोग दुकानें बंद देखे तो वे हैरान रह गए। लोगों का कहना है कि जब वोटिंग में अभी तीन दिन बाकी हैं, तो इतनी जल्दी दुकानें क्यों बंद कर दी गईं।दुकान मालिकों ने साफ कर दिया कि वे आबकारी विभाग के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव से पहले शराब की असामान्य मांग देखी जा रही थी, जो सामान्य समय की तुलना में काफी अधिक थी। इसी को देखते हुए मतदान से पहले किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए यह सख्त फैसला लिया गया है।आबकारी विभाग ने न केवल दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है, बल्कि सरकारी डिपो से भी शराब की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। उल्लेखनीय है कि 23 अप्रैल को राज्य के 16 जिलों में पहले चरण का मतदान होना है, जिसमें पश्चिम बर्धमान जिले की 9 विधानसभा सीटें शामिल हैं।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि चुनाव के दौरान शराब के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने की आशंका रहती है। इसी को रोकने के लिए ड्राई डे की अवधि बढ़ाई गई है। साथ ही, चुनाव से पहले शराब की अतिरिक्त जमाखोरी को भी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।हालांकि, इस अचानक फैसले से सुराप्रेमियों के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है। कई लोगों ने 20 अप्रैल की रात तक आवश्यक मात्रा में शराब खरीदने की योजना बनाई थी, लेकिन अचानक दुकानें बंद हो जाने से वे असहज स्थिति में पड़ गए हैं।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *