ASANSOL

मतगणना के बाद अशांति फैलाने पर होगी कार्रवाई

बंगाल मिरर, एस सिंह: सोमवार को पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के साथ पश्चिम बर्दवान जिले की 9 सीटों की मतगणना होनी है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों में उत्सुकता बढ़ गई है।इसी क्रम में हीरापुर थाना क्षेत्र में एसीपी हीरापुर जोन के नेतृत्व में ऑल पार्टी मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें टीएमसी, भाजपा, कांग्रेस सहित सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतगणना को लेकर सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की अशांति से सख्ती से निपटा जाएगा।

सभी दलों से अपील की गई कि वे अपने कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश दें और परिणामों को स्वीकार करें।टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णेन्द्र चौधरी ने कहा कि बैठक में शांति बनाए रखने पर सहमति बनी है। वहीं पार्टी नेतृत्व की ओर से भी किसी भी अशांति का विरोध करने की बात कही गई है।दूसरी ओर, भाजपा प्रतिनिधि ने 2021 के चुनाव बाद हुई हिंसा का जिक्र करते हुए उम्मीद जताई कि इस बार मतगणना के बाद भी माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मतगणना के दौरान और उसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *