Suvendu Adhikari चुने गए विधायक दल नेता, पहले भाजपाई सीएम कल लेंगे शपथ
बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके साथ ही अब वह कल पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सुवेंदु अधिकारी राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, फिलहाल किसी उपमुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं लिया गया है। कोलकाता में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सभी विधायकों ने एकमत होकर सुवेंदु अधिकारी के नाम का समर्थन किया।














बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के साथ ही राज्य में विकास और सुशासन की नई शुरुआत होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस फैसले के बाद भारी उत्साह देखा जा रहा है।गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी लंबे समय से बंगाल भाजपा का प्रमुख चेहरा रहे हैं और विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति में उनकी अहम भूमिका रही। अब मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।

