RANIGANJ-JAMURIA

ईसीएल की खदान में बड़ा हादसा, एक की मौत, कई मजदूर घायल

बंगाल मिरर, जामुड़िया : पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल स्थित जामुड़िया थाना क्षेत्र के ईसीएल के कुनुस्तोरिया एरिया अंतर्गत पड़ाशिया कोलियरी में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। घटना उस समय हुई जब प्रथम शिफ्ट में खदान के अंदर करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में सभी मजदूर किसी न किसी रूप में घायल हुए हैं। वहीं एक मजदूर की मौत की खबर सामने आई है। करीब 10 मजदूरों के लापता होने की भी सूचना है। हालांकि खदान प्रबंधन की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह प्रथम शिफ्ट में खदान के 27 नंबर सेक्शन में मजदूर कोयला काटने का काम कर रहे थे। तभी अचानक खदान की एक परत से जोरदार एयर ब्लास्ट हुआ। इसके बाद खदान के अंदर तेज हवा का दबाव बनने लगा और वहां मौजूद मजदूर चारों ओर छिटक गए।

अचानक हुए इस हादसे से खदान के अंदर अफरा-तफरी मच गई।घटना के तुरंत बाद खदान के ऊपर मौजूद अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बाहर निकालकर रनिगंज के बांसड़ा एरिया अस्पताल तथा ईसीएल के अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया।

हादसे के कारणों को लेकर मजदूर संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि खदान प्रबंधन की लापरवाही और सही तरीके से निगरानी नहीं किए जाने के कारण यह दुर्घटना हुई है।घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाना पुलिस, सीआईएसएफ और ईसीएल के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *