विवादित ‘मिठाई बाबू’ को चड्डी – बनियान ट्रीटमेंट दिया जाए : दुर्गेश
बंगाल मिरर, आसनसोल:आसनसोल के चर्चित और विवादित सोशल मीडिया शख्सियत ‘मिठाई बाबू’ को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा नेता दुर्गेश नागी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिस तरह से हावड़ा में अपराधियों को पुलिस द्वारा सार्वजनिक तौर पर चड्डी और बनियान मेंघुमाया गया था। इस तरह का ट्रीटमेंट इसे भी दिया जाए। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले मिठाई बाबू द्वारा सोशल मीडिया पर राज्य की मंत्री एवं विधायक Agnimitra Paul को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था। उस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर आंदोलन भी किया था और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।














भाजपा नेता का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही मिठाई बाबू सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहा है। इसी बीच भाजपा नेता दुर्गेश नागी ने दो दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को फिर से उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।
दुर्गेश नागी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर ऐसा दंड दिया जाए जिससे आम जनता देख सके कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के साथ कानून किस प्रकार का व्यवहार करता है।हालांकि, इस मामले में अभी तक प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, मिठाई बाबू की ओर से भी इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया गया है।इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और अब सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

