Indian Bank ने लोन वसूली के लिए संपत्ति पर लिया कब्जा
बंगाल मिरर, बर्दवान, 29 मई 2026 : पूर्व बर्दवान जिले में शुक्रवार को इंडियन बैंक की ओर से बकाया ऋण मामले में संपत्ति पर फिजिकल पजेशन (भौतिक कब्जा) लेने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई इंडियन बैंक के सतगाछिया शाखा द्वारा की गई।जानकारी के अनुसार, सुभ्रत दे, मौसुमी दे एवं सौम्य दे के नाम पर लिए गए ऋण खाते का CIF नंबर 30093702791 है। बैंक के अनुसार इस खाते में लगभग 19.74 लाख रुपये बकाया है। खाते को 23 दिसंबर 2020 को एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) घोषित किया गया था।













इस मामले में पूर्व बर्दवान के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (C.J.M.) अदालत में दायर Misc. Case No. 584/2024 पर 11 अप्रैल 2025 को आदेश जारी किया गया था। अदालत के निर्देश के आधार पर शुक्रवार को संपत्ति पर भौतिक कब्जा लेने की प्रक्रिया पूरी की गई।इस कार्रवाई के दौरान कोर्ट द्वारा नियुक्त रिसीवर अमित कुमार शॉ मौजूद रहे। वहीं इंडियन बैंक के अधिकृत अधिकारी श्री प्रवीण कुमार की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।कार्रवाई के दौरान SSG एसोसिएट के राजीव बनर्जी एवं उनकी टीम भी मौजूद रही। प्रशासनिक प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया गया।


