ASANSOLKULTI-BARAKAR

NH 19 पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए संयुक्त पहल

बंगाल मिरर, कुल्टी। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। सोमवार को बंगाल-झारखंड सीमा स्थित डुबुरडीही चेकपोस्ट क्षेत्र में अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया।डीसीपी (ट्रैफिक) पी.वी.जी. सतीश ने बताया कि दुर्घटनाप्रवण क्षेत्रों की पहचान कर वहां यातायात सुरक्षा बढ़ाने और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि प्रियांशु सिंह ने कहा कि नए साइनबोर्ड लगाने, यातायात को सुगम बनाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की योजना बनाई गई है।प्रशासन का दावा है कि इस पहल से एनएच-19 पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी और सड़क यात्रा अधिक सुरक्षित बनेगी।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *