पश्चिम बंगाल सरकार ने शुरू की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’, जानिए किसे मिलेगा लाभ
बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने शुरू की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’, जानिए किसे मिलेगा लाभ: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (MMSBY) शुरू करने की घोषणा की है।














यह योजना मुख्य रूप से उन परिवारों के लिए लाई गई है, जिन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, लेकिन जिन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा की आवश्यकता है।योजना के तहत परिवार के प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा। परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी। पहले से मौजूद (Pre-existing) बीमारियों का इलाज भी इस योजना में शामिल रहेगा। लाभार्थियों को सरकारी तथा सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। योजना का लाभ आधार आधारित सत्यापन और ABHA ID के माध्यम से दिया जाएगा।
इन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ
– जिन परिवारों की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक है।- West Bengal Health Scheme, CGHS, ESI या अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के दायरे में आने वाले पात्र कर्मचारी और पेंशनभोगी।- सरकारी उपक्रमों और समूह स्वास्थ्य बीमा (Group Medical Insurance) से आच्छादित कर्मचारी।- मेडिकल भत्ता प्राप्त करने वाले सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी।- 70 वर्ष से अधिक आयु के परिवार के सदस्य।- जिनका नाम SIR में हट गया है, उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य राज्य के अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना है।


