KULTI-BARAKAR

राधानगर में अवैध लोहा कांटा पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में सरिया जब्त, एक गिरफ्तार

विभिन्न अंचल में अवैध लोहा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही

बंगाल मिरर, कुल्टी: गुप्त सूचना के आधार पर कुल्टी थाना के नियामतपुर पुलिस चौकी की टीम ने राधानगर इलाके में कथित अवैध लोहे की कटाई फैक्ट्री पर छापेमारी कर करीब 4 हजार किलोग्राम सरिया, एक गैस कटर मशीन, एक वेट मशीन तथा कटाई में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण जब्त किए हैं।पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री कथित तौर पर बबलू साव की बताई जा रही है। छापेमारी के दौरान मौके से फैक्ट्री में काम कर रहे जय कुमार रवि दास को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसे आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी की 7 दिन की पुलिस हिरासत की मांग करने की बात कही है

।पुलिस अब जब्त किए गए लोहे के स्रोत, उसके वैध या चोरी का माल होने तथा इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है।छापेमारी की सूचना मिलते ही फैक्ट्री का कथित मालिक बबलू साव फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

जांच अधिकारियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से अवैध लोहे की कटाई और तस्करी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।गौरतलब है कि कुल्टी-नियामतपुर औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से अवैध लोहे की कटाई और चोरी के लोहे के कारोबार की शिकायतें सामने आती रही हैं। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस नेटवर्क के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। गौ

गौरतलब है कि राजनीतिक संरक्षण में लंबे समय से अवैध लोहा कार्वय संचालित होने का आरोप लगाता रहा है लेकिन पिछले 15 वर्षों में कभी भी अवैध लोहा कारोबार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी नई सरकार बनने के बाद लोहा कारोबार पर नकल कसा जा रहा है जिसे लोग स्वागत कर रहे हैं लोगों को कहना है कि क्या वास्तव में इसके पीछे जो सरगना है पुलिस उन पर भी कार्रवाई करेगी

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *