ASANSOL

आसनसोल में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में मंत्री अग्निमित्रा पाल विकास को लेकर तृणमूल सरकार की आलोचना

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः* अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर आसनसोल के रवींद्र भवन में अखिल भारतीय आदिवासी को-ऑर्डिनेशन कमेटी की ओर से रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। अखिल भारतीय आदिवासी महिला कमेटी के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अग्निमित्रा पाल ने आदिवासी समुदाय के विकास के लिए वर्तमान राज्य सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं और आदिवासी समुदाय के विकास पर किस प्रकार जोर दिया जा रहा है, इस पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के शासनकाल में आदिवासी समुदाय का शोषण किया गया। उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया, लेकिन आदिवासियों के विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं किया गया।

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार आदिवासी समुदाय के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महज तीन महीने में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आदिवासी समुदाय के विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए हैं। इससे भविष्य में आदिवासी समुदाय के विकास को और गति मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *