ASANSOLASANSOL-BURNPUR

बर्नपुर में “हर घर तिरंगा” यात्रा का आयोजन

*बंगाल मिरर, बर्नपुर, राजा बंदोपाध्यायः* बर्नपुर में मंगलवार को “हर घर तिरंगा” यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा बर्नपुर के नरसिंग बांध स्थित बालाजी धाम से शुरू होकर त्रिवेणी मोड़, हीरापुर थाना होते हुए वापस बालाजी धाम पहुंचकर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा का आयोजन पश्चिम बंगाल आंचलिक मारवाड़ी सम्मेलन, बर्नपुर मारवाड़ी युवा मंच, बर्नपुर चेतना शाखा, आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति और बर्नपुर श्याम मंडल की ओर से किया गया।समाज के कई विशिष्ट लोगों ने इस यात्रा में हिस्सा लिया। कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी इसमें शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा को लेकर महिला-पुरुष सभी में काफी उत्साह देखने को मिला।

इस संबंध में उद्योगपति एवं समाजसेवी नरेश अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही वे हर वर्ष 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा लगाने और तिरंगा यात्रा आयोजित करने की बात कहते आ रहे हैं। इस वर्ष पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए तिरंगा यात्रा आयोजित करने की बात कही है। यह कार्यक्रम 9 अगस्त से शुरू हुआ है और आगामी 17 अगस्त तक चलेगा।उन्होंने आगे कहा कि मंगलवार की यात्रा बालाजी धाम की पहल पर आयोजित की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। यह यात्रा ऐसा माहौल तैयार करती है, जिसमें हर व्यक्ति देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो जाता है। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए उन्होंने बालाजी धाम को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *