AIEMP नॉलेज कैंपस ने निकाली ‘हर घर तिरंगा’ जागरूकता रैली
*बंगाल मिरर, स्नेहा , आसनसोल,:* देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में AIEMP नॉलेज कैंपस की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ देशभक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में करीब 200-250 विद्यार्थियों के साथ लगभग 60 शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।रैली आसनसोल के पोलो ग्राउंड से शुरू होकर रवींद्र भवन तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता, गौरव और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया गया।














रैली का नेतृत्व AIEMP की प्राचार्या डॉ. लिशा मिश्रा, एडवाइजर (एकेडमिक) सी. आर. राउत, डीन (एकेडमिक) डॉ. शंखा सरकारेल तथा सभी विभागाध्यक्षों ने किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, फैकल्टी और कर्मचारियों की भागीदारी से पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों के बीच भोजन के पैकेट और पानी की बोतलें वितरित की गईं। संस्थान की ओर से बताया गया कि इस रैली का उद्देश्य युवा पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करना है।‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से AIEMP नॉलेज कैंपस ने विद्यार्थियों और समाज के बीच राष्ट्रीय गौरव एवं एकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया।






