अविष्कार अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य शिविर
*बंगाल मिरर, आसनसोल:* देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज आसनसोल के पीसी चटर्जी मार्केट में स्थित अविष्कर हॉस्पिटल में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अविष्कर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा यहां आए तकरीबन 100 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सबसे पहले यहां अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर नीतू सिंह ने ध्वजारोहण किया इसके बाद यहां विशेषज्ञ द्वारा लोगों के ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर ईसीजी सहित विभिन्न विषयों की जांच की गई।














इस बारे में जब हमने अविष्कर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ नीतु सिंह से बात की तो उन्होंने सबसे पहले सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि आज के इसराष्ट्रीय पर्व कह देना अविष्कर हॉस्पिटल की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है ।

इसमें विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है और पैथोलॉजी टेस्ट रेडियोलॉजी टेस्ट पर झूठ भी दी गई डॉ नीतू सिंह ने बताया कि अविष्कर हॉस्पिटल में हमेशा इस तरह से अपने सामाजिक जिम्मेदारियां का निर्वहन किया है इससे पहले भी कई बार निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा चुका है और भविष्य में भी वह इसी तरह से लोगों की सेवा करते रहेंगे






