Tuesday, September 22, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, September 22, 2026
Bengal Mirror
ASANSOLKULTI-BARAKAR

कूल्टी में वृद्धा की सोने की चेन छिनतई मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में पूछताछ के बाद बरामद हुई चेन

*बंगाल मिरर, कूल्टी, राजा बंदोपाध्याय:* सुबह-सुबह वृद्धा के गले से सोने की चेन छीनने की घटना की जांच में कूल्टी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना में संलिप्त होने के आरोप में हीरापुर थाना क्षेत्र के निवासी दयामय सिन्हा और बाबलू दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को 20 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आसनसोल अदालत में पेश किया गया और चार दिनों की पुलिस हिरासत में लिया गया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान छिनी हुई सोने की चेन के बारे में जानकारी मिली। जांच में पता चला कि लूटी गई सोने की चेन दयामय सिन्हा के घर में रखी गई थी। इसके बाद पुलिस ने वहां तलाशी अभियान चलाकर चेन बरामद कर ली।

गौरतलब है कि 12 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे कूल्टी थाना क्षेत्र के विराजपल्ली (सन्यासी स्थान) इलाके में 72 वर्षीय मंजू मित्र अपनी पोती को स्कूल की गाड़ी में बैठाकर घर लौट रही थीं। उसी दौरान नीली शर्ट पहने एक बदमाश ने अचानक उनके गले से करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।घटना के बाद मंजू मित्र ने कूल्टी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। उस फुटेज और अन्य सूत्रों के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। आखिरकार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के बाद छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई।पुलिस की जांच में दयामय सिन्हा को इस छिनतई कांड का मुख्य आरोपी माना जा रहा है।

हालांकि घटना में और कोई शामिल है या नहीं, इसकी जांच पुलिस कर रही है।दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में वृद्धा के गले से सोने की चेन छीनने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए गहने की बरामदगी से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान इस मामले में और भी जानकारी सामने आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *