Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

नेपाल में तबाही मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए रानीगंज में भाजपा ओबीसी मोर्चा की मौन रैली

*बंगाल मिरर, रानीगंज, राजा बंदोपाध्याय:* तेज बाढ़ के कारण नेपाल में हुई तबाही में अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सैकड़ों लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हजारों लोग घायल हुए हैं, जबकि कई हजार लोग लापता बताए जा रहे हैं।नेपाल की इस हृदयविदारक घटना में मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर सोमवार शाम रानीगंज बस स्टैंड से रानीगंज भाजपा मंडल-1 ओबीसी मोर्चा की ओर से एक मौन रैली निकाली गई।

इस रैली का नेतृत्व रानीगंज भाजपा मंडल-1 ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पिंटू बर्मन ने किया।इसके अलावा उपाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता दिनेश सोनी, मंडल-1 के सह-आह्वायक राजा भौमिक सहित क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक रैली में शामिल हुए।

रैली के अंत में मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।सभी ने नेपाल में हुई इस तबाही पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत के लोग इस दुख की घड़ी में नेपाल की जनता के साथ खड़े हैं। सरकार की ओर से नेपाल को हर संभव सहायता प्रदान करने की बात भी कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *