कुल्टी में साइबर अपराध गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 11 आरोपियों को आसनसोल अदालत में पेश किया गया
*बंगाल मिरर, कुल्टी एवं आसनसोल, राजा बनर्जीः* आसनसोल के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फांड़ी क्षेत्र के हरिजन पाड़ा में साइबर अपराध गिरोह के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। इस मामले में गिरफ्तार 11 आरोपियों को मंगलवार को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई। अभियान के दौरान पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने हरिजन पाड़ा के कई घरों में तलाशी ली।













जांच के दौरान 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया।इस अभियान में 3 लाख रुपये नकद के अलावा लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल फोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, साइबर अपराध से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है। इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और साइबर अपराध के जरिए किस तरह की गतिविधियां चलाई जा रही थीं, इसकी जांच पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।

