Cyber Criminals ने देशभर में अब तक 52 हजार करोड़ रुपए ठगे !
Asansol Cyber Awareness पुलिस के सहयोग से SBFCI का कार्यक्रम
*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* आसनसोल के जीटी रोड स्थित गुजरात भवन में शनिवार शाम साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (SBFCCI) ने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और आम लोगों को साइबर ठगी से खुद को सुरक्षित रखने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने कहा कि जिस तरह लोग अपने सामान की सुरक्षा करते हैं, उसी तरह डिजिटल डिवाइस, बैंक खातों और ऑनलाइन अकाउंट की सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहना जरूरी है।













उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की शिकायत जितनी जल्दी दर्ज कराई जाएगी, कार्रवाई करना उतना ही आसान होगा।ADCP (साइबर) राहुल पांडे ने कहा कि वर्ष 2020 से साइबर अपराधियों ने करीब 52,000 करोड़ रुपये की ठगी की है। केवल वर्ष 2025 में ही साइबर अपराधियों के कारण करीब 22,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।उन्होंने लोगों से मोबाइल फोन और सोशल मीडिया पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा सतर्क रहने की अपील की।इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी शाहनाज खातून, SBFCCI के अध्यक्ष वी.के. ढल, महासचिव जगदीश बागड़ी सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित थे।

