बिजपुर बाजार में भारी वाहनों की आवाजाही के खिलाफ ग्रामीणों ने रोका रास्ता
बंगाल मिरर, जामुड़िया : जामुड़ियाविधानसभा क्षेत्र के बिजपुर बाजार में औद्योगिक वाहनों की आवाजाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने औद्योगिक ट्रकों की आवाजाही रोककर अपना विरोध दर्ज कराया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस सड़क पर औद्योगिक वाहनों के चलने की अनुमति नहीं है, इसके बावजूद बड़ी संख्या में भारी ट्रक इस मार्ग से गुजर रहे हैं। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क की स्थिति खराब हो गई है।वहीं, ट्रकों की आवाजाही से सड़क पर भारी मात्रा में धूल उड़ने की शिकायत भी सामने आई है।









बाजार के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि धूल प्रदूषण के कारण दुकानों के सामने खड़ा रहना मुश्किल हो गया है। लोगों ने सांस लेने में परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की भी शिकायत की है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिबंधित मार्ग से औद्योगिक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए, सड़क की मरम्मत कराई जाए और धूल प्रदूषण से राहत के लिए उचित कदम उठाए जाएं।स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।





